बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर
03-Jul-2020 09:04 PM
DESK: कानपुर में मुठभेड़ में डीएसपी समेत 8 शहीद पुलिसकर्मियों को लेकर सीएम योगी ने मुआवजे का एलान किया है. परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी दी जाएगी. कानपुर में जाकर शहीज जवानों को योगी ने श्रद्धांजलि दी.
योगी ने कहा- अपराधी को खत्म कर ही लौटे अधिकारी
मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने के लिए सीएम योगी कानपुर पहुंचे. इस दौरान योगी ने अधिकारियों से कहा कि अपराधी को खत्म कर के ही अधिकारी यहां से वापस लौटे. जब तक वह मारा नहीं जाता तब तक अधिकारी कानपुर में कैंप करे. योगी ने कहा कि मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए हैं. दोनों पुलिस के हथियार छीनकर भाग रहे थे. उनमें से कई हथियारों को बरामद कर लिया है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. शहीद जवानों को मैं नमम करता हूं.
कई को पुलिस ने लिया हिरासत में
कानपुर में कुख्यात अपराधी को विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी. इस दौरान ही अपराधियों ने एके 47 से पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए. इस दौरान जवानों ने दो अपराधियों को मार गिराया है. कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. कानपुर जिला को सील कर दिया गया है. छापेमारी में 7 हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगे हुए हैं. डीजीपी से लेकर कई अधिकारी कानपुर में कैंप कर रहे हैं.