ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / जर्जर मकान की छत ढहने से मां और 2 बच्चों की मौत, 11...

जर्जर मकान की छत ढहने से मां और 2 बच्चों की मौत, 11 लोगों को किया गया रेस्क्यू

26-Aug-2021 10:44 AM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जर्जर मकान गिरने से मलबे के नीचे दबकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों में मां और उसके दो बच्चे शामिल हैं. फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मकान में 11 परिवार के 41 लोग रहते हैं. 


घटना कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के रिजवी रोड की है. जान गंवाने वालों में 35 साल की रुखसाना और उनकी 7 साल की बेटी शिफा और 4 साल का बेटा नोमान शामिल है. एक अन्य राजू नाम का युवक घायल है. घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती किया गया है. बाकी सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मकान 70 साल पुराना है. इसलिए लगातार छत से सीमेंट और अन्य मटेरियल गिर रहे थे. 


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक, आज सुबह जर्जर मकान की पहली मंजिल का छत भरभराकर गिर पड़ा. नीचे सो रहे रुखसाना, शिफा, नोमान, राजू और अन्य लोग घायल हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां रुखसाना, शिफा और नोमान ने दम तोड़ दिया. राजू अभी अस्पताल में भर्ती है.