गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
02-Oct-2022 02:33 PM
PATNA: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा हुआ है। इसे लेकर बीजेपी महागठबंधन की सरकार को घेरने का काम कर रही है। इस बात की खबर आते ही बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर हो गयी है। यूं कहे की बीजेपी के एक बार फिर सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। वही बीजेपी नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी अब हमलावर है। तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस तरह की बाते ठीक नहीं है। बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। बिहार में यह सरकार असहज स्थिति में चली गयी है। ऐसे में इस सरकार को रहने का कोई औचित्य नहीं है। इस सरकार को अब बिहार से हट जाना चाहिए।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कृषि विभाग में जो कुछ चल रहा था उससे कृषि मंत्री नाखूश थे। विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ सुधाकर सिंह लगातार आवाज उठा रहे थे। उसी का यह परिणाम है कि इस्तीफा देने के लिए उन्हें बाध्य होना पड़ा। बिहार की अजीबो-गरीब स्थिति बन गयी है। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार बने अभी दो महीने भी नहीं हुए और दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। पहले कानून मंत्री के पद से कार्तिकेय कुमार ने इस्तीफा दिया अब बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। इसे देख ऐसा लगता है कि पूरा मंत्रिपरिषद इस्तीफे के दौर से अब गुजरेगा। इस तरह की बातें ठीक नहीं है। बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। यह सरकार असहज स्थिति में चली गयी है। इस सरकार को रहने का कोई औचित्य नहीं है इस सरकार को अब बिहार से हट जाना चाहिए।