ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

कनिका कपूर का चौथा कोरोना टेस्ट भी निकला पॉजिटिव, घरवालों की बढ़ती जा रही चिंता

30-Mar-2020 11:02 AM

DESK: बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर को कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा है. कनिका का चौथा टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है. जिसके कारण घरवालों की चिंता बढ़ती जा रही है. कनिका का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है. 


6 नर्स और डॉक्टर कर रहे देखभाल

कनिका के इलाज में डॉक्टर के साथ-साथ 6 नर्सें भी लगी हुई है. खाना खिलाने से लेकर साफ सफाई पर ध्यान दे रही है. कनिका की देखभाल के लिए हर वक्त एक नर्स रहती है. इसके साथ-साथ डॉक्टर चेकअप करते रहते हैं.

पार्टी में हुई थी शामिल

कनिका का 9 मार्च को लंदन से भारत लौटने के बाद वह कई पार्टियों में शामिल हुई थी. वह लखनऊ में भी 20 मार्च को एक पार्टी में शामिल हुई थी. इस पार्टी में कई नेता भी थे. जब कनिका के बारे में पता चला कि कोरोना है तो कोहराम मच गया. यूपी से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक के नेता कोरोना जांच कराने लगे. क्योंकि पार्टी के बाद सभी एक दूसरे से मिलजुल रहे थे. लेकिन राहत की बात रही की पार्टी में शामिल बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही. इस पार्टी को लेकर लोगों ने जमकर कनिका को सोशल मीडिया में ट्रोल किया था.