Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
02-Jan-2021 06:16 PM
DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं. इस बार कंगना रनौत को मुंबई के दिंडोशी सिविल कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है. आपको बता दें कि एक तरफ कोर्ट से बीएमसी को राहत दी गयी. वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत पर नियमों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगा है.
दरअसल ये जो पूरा मामला है, वो कंगना के मुंबई वाले घर को लेकर है. जिसपर पिछले दो सालों से विवादों में घिरा हुआ है. बीएमसी की तरफ से यह आरोप लगाया जा रहा है कि कंगना रनौत के फ्लैट में अवैध निर्माण किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ कंगना ने कोर्ट में याचिका डाल कर करवाई रोकने की मांग की है. इसी मामले पर कंगना रनौत द्वारा की गयी याचिका को ख़ारिज कर दिया है. आदेश में लिखा हुआ है कि कंगना ने घर बनाते समय बहुत सारे नियमों का उल्लंघन किया है, जिसे गंभीर माना गया है.
कोर्ट ने कहा है है कि कंगना ने तीन फ्लैट को एक यूनिट में बदला है. उन्होंने संक एरिया, डक्ट एरिया और आम रास्ते को भी अपनी सहुलियत के हिसाब से कवर कर लिया. इसे स्वीकृत योजना का गंभीर उल्लघंन माना जाएगा. वहीं, आदेश में ये भी बताया गया है कि कंगना रनौत ये साबित नहीं कर पाईं कि किस तरह से बीएमसी का नोटिस कानूनी रूप से गलत है. ऐसे में उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया और उन्हें किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी.
कंगना रनौत के वकील ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की कि बीएमसी की तरफ से नोटिस मे कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया. इस पर बीएमसी के वकील ने कहा कि नोटिस में आठ गंभीर उल्लघंनों का उल्लेख किया गया था. नोटिस में कहा गया था कि छज्जे को बालकनी की तरह इस्तेमाल किया गया. वहीं कई जगहों पर अवैध निर्माण भी देखा गया. कोर्ट से मिले इस बड़े झटके के बाद अब कंगना रनौत बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करने वाली हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि वहां उन्हें राहत मिल जाएगी.