ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

कंगना के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज, सिख समुदाय के खिलाफ की थी टिप्पणी

23-Nov-2021 08:42 PM

 DESK: अपने विवादित बयानों के लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री और पद्मश्री से सम्मानित कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कंगना रनौत पर खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गयी है।


दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। मंगलवार को मुंबई के खार में कंगना के घर के सामने सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। कंगना पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद अपने बयानों को लेकर लगातार विवाद में घिरी हुई हैं। 


उनके कई बयानों के लिए अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इसमें एक और नया केस जुड़ गया है जो मुंबई में दर्ज करायी गयी है। मोदी सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तान आंदोलन से की थी। 


कंगना ने यह बयान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसके खिलाफ शिकायत की गई थी। इसी शिकायत पर दर्ज FIR में एक्ट्रेस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित आईपीसी की धारा 295 A के तहत मामला दर्ज किया गया है।