EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
28-May-2023 02:52 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भाभी और देवर की लाश एक कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना भागलपुर के मोहाजदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट की है। जहां सदिग्ध हालत में दोनों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है।
बताया जाता है कि मृतका का पति अरुण साह कश्मीर में चाउमिन बेचा करता है। भागलपुर में उसकी पत्नी और छोटा भाई रहता था। पत्नी राधा देवी एक एनजीओ में काम करती थी। जबकि छोटा भाई मुकेश अपनी भाभी के साथ एक ही कमरे में चार साल से रह रहा था और वहां रहकर पढ़ाई किया करता था। पढ़ाई के साथ-साथ वो पार्ट टाइम जॉब भी किया करता था।
घटना से पहले राधा देवी एनजीओ के काम से पटना गई हुई थी करीब बीस दिन बाद भागलपुर लौटी थी। भागलपुर लौटने के बाद कमरे से दोनों की लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों के गले में रस्सी लगा हुआ था और शव फर्श पर रखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है वही मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गयी है।
पुलिस ने घटनास्थल से राधा और मुकेश के मोबाइल को कभी जब्त किया है। मोबाइल के वाट्सएप चैटिंग को खंगाला जा रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आस-पास में रहने वाले लोग भी इस घटना से हैरान हैं। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला हत्या है या आत्महत्या इस बात का भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दूओं की जांच में जुटी है।