ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / कमजोर है BJP ! बोली राबड़ी देवी .... पैसों के बल पर जबदरस्ती...

कमजोर है BJP ! बोली राबड़ी देवी .... पैसों के बल पर जबदरस्ती विधायकों को खरीद रही भाजपा

01-Mar-2024 11:21 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक एनडीए में शामिल हो गए हैं। सम्राट चौधरी ने दो दिन पहले ही उन्हें पार्टी में शामिल कराया।  कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने एनडीए जॉइन किया है। वहीं राजद खेमे से संगीता देवी ने पाला बदलकर एनडीए में शामिल हो गई है। इससे पहले भी राजद के तीन विधायक पाला बदल कर सत्ता पक्ष में आ गए। ऐसे में अब इस पूरे मामले में बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने तीखा पलटवार किया है।  राबड़ी देवी ने भाजपा को कमजोर बताया है। 


राजद नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि - भाजपा तो कमजोर हैं न, इसलिए वो खरीद रही है विधायकों को जबरदस्ती पैसा देकर। वो लोग न सिर्फ बिहार में ऐसा कर रहे हैं बल्कि पूरे देश भर में यही काम कर रहे हैं। भाजपा और केंद्र की सरकार कमजोर हो गई है इसलिए यह सब काम कर रही है। वो लोग बुरी तरह से टूट गए हैं। इसी वजह से यह सब काम कर रहे हैं। 


उधर, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए गुरुवार को बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 को विधानसभा में मंजूरी दे दी गई है। इस नये कानून के लागू होने से सूबे में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सकेगा और अपराध के नये-नये स्वरूपों पर भी अंकुश लगेगा। ऐसा दावा सदन में प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया है। लेकिन, राबड़ी देवी ने इस बिल का विरोध किया है और कहा कि यह बिल्कुल गलत काम है।