ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

विधानसभा पहुंचे CM कमलनाथ, राज्यपाल से बोले- मौजूदा स्थिति में फ्लोर टेस्ट संभव नहीं

16-Mar-2020 11:10 AM

BHOPAL: मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर आ रही है. विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को लेटर लिख कहा है कि मौजूदा स्थिति में फ्लोर टेस्ट संभव आज नहीं है. अभी सदन में बहुमत परीक्षण कराना अलोकतांत्रिक है. 

 कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है. लेकिन फ्लोर टेस्ट के पहले सीएम ने अपने इस बयान के बाद शक्ति परीक्षण को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया था कि फ्लोर टेस्ट के पहले बंधक बनाए गए विधायकों को छोड़ा जाए.

राज्यपाल बोले सदन की गरिमा का ख्याल रखे सभी लोग

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने विधानसभा में सिर्फ डेढ़ मिनट का अभिभाषण दिया. कहा कि सभी लोगों को सदन और मध्य प्रदेश की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए. जिसके बाद वह सदन से निकल गए. 

फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाया गया था विधायक

86 विधायकों को कांग्रेस ने राजस्थान के जयपुर के ठहराया था. लेकिन फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले सभी विधायकों को कांग्रेस ने भोपाल बुलाया था. रविवार की शाम कमलनाथ के आवास पर सभी विधायकों की बैठक भी हुई थी.  सिंधिया समर्थक 22 कांग्रेस के बागी और इस्तीफा दे चुके विधायक बेंगलुरू में डेरा डाले हुए हैं. वह फ्लोर टेस्ट को लेकर भोपाल नहीं आए.