पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
22-Apr-2023 07:36 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश टीचरों की बहाली को लेकर लगातार एक्शन में नजर आते हैं, यही वजह है कि सीएम ने पिछले दिनों खुद शिक्षक बहाली की घोषणा की है। लेकिन, अधिकारियों के स्तर पर इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। दरअसल, बिहार सरकार ने नई शिक्षक नियमावली को लेकर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्त पदों की गणना करने का आदेश दिया था। लेकिन, सरकार के आदेश के बाबजूद मात्र 20 जिलों ने ही रिक्त पदों की जानकारी शिक्षा विभाग को भेजी है। जबकि शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल तक सभी जिलों को रिक्त पदों की जानकारी भेजने का निर्देश दिया था।
वहीं, दो ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी सभी जिलों ने रिक्तियों की सूचना नहीं मिलने के बाद अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक राज्य सरकार ने शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी नहीं भेजने के कारण सात डीईओ को नोटिस थमायी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सात जिलों मधुबनी, सहरसा, सीतामढ़ी, दरभंगा, सीवान, मधेपुरा और बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी नहीं भेजने पर नाराजगी प्रकट की है। साथ ही इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
इसके साथ ही शिक्षा विभाग के सूत्रों के से मिली जानकारी के अनुसार तय समय सीमा से दो ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी सभी जिलों ने रिक्तियों की सूचना विभाग को नहीं भेजा। हालांकि, अब यह बताया जा रहा है कि अब रविवार तक यह जानकारी मुख्यालय को मिलेगी। आधिकारिक तौर अब सारे रिक्त पदों की जानकारी सोमवार तक उपलब्ध हो सकेगी। उसके बाद ही नई नियमावली से बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।
आपको बताते चलें कि, राज्य सरकार के तरफ से 10 अप्रैल तक माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदों की गणना विषयवार करके विभाग को भेजना था। सभी जिलों से रिपोर्ट नहीं आने के कारण नयी नियमावली के तहत शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्त पदों की गणना शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। लगभग 31 जिलों ने ही रिक्त पदों की जानकारी शिक्षा विभाग को भेजी है। विभाग ने 20 अप्रैल तक सभी जिलों को जानकारी भेजने का निर्देश दिया था।