BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
28-Sep-2024 12:55 PM
By First Bihar
SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का असली वजह सामने आएगा।
जानकारी के अनुसार, सहरसा में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। यहां बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा गांव में कलियुगी पुत्र ने चाकू से गोद गोदकर पिता की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पुत्र फरार चल रहा है। शनिवार को सुबह दरवाजे पर घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक 55 वर्षीय किसान शिवकुमार यादव का शव दरवाजे पर खून से सना देख परिजनों के बीच चीत्कार मच गया।
वहीं, घटना के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि छोटे पुत्र ब्रजेश ने ही घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद आपसी सहमति से परिजनों ने पुलिस को सूचना नही देकर शव का अंतिम संस्कार के लिए शव को खेत ले जाया गया। सूचना मिलते ही बिहरा थाना के सब इंस्पेक्टर रूपम कुमारी सदल बल मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात कर बांस बिट्टी में शव को जब्त कर मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दी। जिसके बाद वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
उधर सूचना पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच छानबीन शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का छोटा पुत्र ब्रजेश नशे का आदी हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस छोटे पुत्र की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है। लोगों ने कहा कि पुत्र कपूत हो जाए तो यही सब देखना पड़ता है।