BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी
13-Feb-2023 09:25 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत कल यानी 14 फरवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। हर बार की तरह इस बार भी यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। वहीं, अब इस परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड के तरफ से बड़ा निर्णय लिया गया है। बिहार बोर्ड ने सेकंड शिफ्ट की परीक्षा की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड ने वैसे स्टूडेंट जिनकी परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से 5 बजे तक होनी थी। उनको लेकर बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने अब यह निर्णय लिया है कि, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5. 15 तक निर्धारित किया गया है। यानि अब सेकंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही प्रवेश करना होगा। यानी दोपहर 2 बजे से होने वाली परीक्षा से आधे घंटे पहले 1.30 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा।
मैट्रिक परीक्षा में राज्य में 16,37,414 परीक्षार्थी हैं।इनमें 8,31,213 छात्राएं एवं 8,06,201 छात्र हैं। परीक्षा में 10 सेटों में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई और जे सेट होंगे। परीक्षार्थियों को सवाल हल करने में परेशानी न हाे इसके लिए ऑब्जेक्टिव से सब्जेक्टिव तक में दोगुने विकल्प मिलेंगे। जिले में 75 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। 76 केंद्र बनाए गए हैं। स्टूडेंट्स की संख्या अधिक होने से एक-एक विषय की परीक्षा दो-दाे पालियों में होगी।
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहले शिफ्ट की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे एंट्री करना होगा और परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होगी। पहली पाली की परीक्षा 12:45 बजे समाप्त होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1.45 बजे एंट्री करना होगा। यह परीक्षा शाम 5.15 बजे तक चलेगी। आपको बताते चलें कि, इस बार 14 फरवरी 2023 – गणित, 15 फरवरी 2023 – विज्ञान, 16 फरवरी 2023 – सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी 2023 – अंग्रेजी, 20 फरवरी 2023 – मातृभाषा, 21 फरवरी 2023 – द्वितीय मातृभाषा और 22 फरवरी 2023 – इलेक्टिव विषय की परीक्षा होगी।