BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
14-Dec-2019 03:29 PM
DESK : कल से देश में चार बड़े बदलाव लागू होने जा रहा है. बैंकिंग, सड़क परिवहन और दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े चार बदलाव 15 और 16 दिसंबर से प्रभावी हो जाएंगे, जिसका आपके रोजमर्रा के लाइफ पर असर पड़ने जा रहा है.
नंबर पोर्टेबिलिटी हो जाएगी आसान
रविवार से ग्राहक तीन वर्किंग डे में अपना नंबर सेम सर्कल में पोर्ट करा सकते हैं. वहीं दूसरे सर्कल में पांच वर्किंग डे में नंबर पोर्ट पोर्ट करा पाएंगे. बता दें कि अभी इसमें 15-20 दिन लग जाते हैं.
फास्टैग आज रात से लागू
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान यानि फास्टैग की व्यवस्था 14 दिसंबर के रात 12 बजे के लागू हो जाएगी.
कभी भी कर सकेंगे एनईएफटी से लेनदेन
सोमवार से 24 घंटे एनईएफटी की सुविधा ग्राहकों को मिलने लगेगी. 15 दिसंबर की रात 12.30 बजे से यह सुविधा शुरू हो जाएगी. जिसके बाद अभी किसी भी दिन 24 घंटे एनईएफटी की सुविधा मिलेगी. है
ICICI बैंक में चार नकद लेनदेन ही मुफ्त
ICICI बैंक में 15 दिसंबर से चार बार ही नकद सुविधा ग्राहकों को मिलेगी. इसके बाद नकद लेनदेन पर 150 रुपये का शुल्क देना होगा.