बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
21-Aug-2023 11:04 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : यह काफी आपत्तिजनक है, अभी हमको मालूम चला कि भारत रत्न पूजनीय अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग में एक पार्क बना हुआ है अटल बिहारी वाजपेई पार्क, वहां उनकी मूर्ति लगी हुई है सरकार के द्वारा वह घोषित है। आज उसका नाम बदलकर तेज प्रताप यादव कोकोनट पार्क कर रहे हैं। नीतीश सोचिए कल आप का भी नाम बदल देंगे राजद के लोग। यह बातें भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही है।
दरअसल, बिहार के बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के तरफ से राजधानी पटना के कंकरबाग इलाके में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बना एक पार्क का नाम बदल दिया गया है।अब इस पार्क का नया नाम कोकोनेट पार्क कर दिया गया है। जिसके बाद अब भाजपा के नेता में रोष नजर आ रहा है। भाजपा के नेता ने कहा कि - अटल जी को न सिर्फ बिहार बल्कि पूरा हिन्दुस्तान में बसे हैं। आप पार्क का नाम बदलकर अगर अटल बिहारी वाजपेई जी का नाम को धूमिल करना चाहते हैं तो आप पार्क का नाम बदलकर देखिए बिहार की जनता किस प्रकार से आप से सवाल करती है। उस समय यह समझ में आ जाएगा कि पार्क का नाम बदलकर आपने कितना बड़ा अपराध किया है।
नित्यानंद राय ने कहा कि मैं अभी भी बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि आप अपने विभाग के मंत्री को रोकिए और उस पार का नाम अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर ही रहने दीजिए।
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि - नीतीश जी का पोल खुल गया, अटल जी का भी सम्मान बिहार में नहीं है। आज देखिए पटना में अटल जी का एक मूर्ति लगा हुआ है, जहां कई सालों से वो पूरा पार्क बना हुआ है और अटल जी के नाम पर है। लेकिन, नीतीश जी के राज में अब उनका नामकरण भी बदलने का काम नीतीश कुमार की सरकार कर रही है, यही है नीतीश कुमार का अटल जी के लिए सम्मान, नीतीश कुमार बोलते कुछ है, करते कुछ है।