ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / ‘कल हमने जो देखा वर्षों तक याद रहेगा’ प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया...

‘कल हमने जो देखा वर्षों तक याद रहेगा’ प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो

23-Jan-2024 11:25 AM

By First Bihar

DESK: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक क्षण लोगों की जेहन में ऐसा समाया कि पूरा देश राममय हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद पूरे देश में दीपोत्सव मनाया गया और आतिशबाजी की गई। पीएम मोदी ने राम मंदिर से जुड़ा एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।


दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही लोगों का पिछले पांच सौ वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठानों को पूरा किया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश राममय हो गया। अब पीएम मोदी ने राम मंदिर से जुड़ा एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, '22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी यादों में रहेगा।' पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए तीन मिनट पांच सेकेंड के इस वीडियो में एक एक पल को समेटने की कोशिश की गई है। वीडियों में दिखाया गया है कि कैसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर लोग भावुक हो गए और लगा कि उनकी सालों की तपस्या पूरी हो गई हो।