ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / कल शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, चीन और कोरोना...

कल शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, चीन और कोरोना संकट के बीच हो सकता है बड़ा एलान

29-Jun-2020 10:45 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम में देश को संबोधित करने वाले हैं.


प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को देश के नाम अपना संबोधन पेश करने वाले हैं. पीएम मोदी का यह संबोधन लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के साथ सीमा पर जारी तनातनी और कोरोना संकट को लेकर हो सकता है. बता दें कि 15-16 जून की दरमियानी रात को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में कर्नल समेत भारत के 20 जवानों की जान चली गई थी और 70 से अधिक सैनिक घायल हो गए थे. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा पर तनातनी जारी है.


प्रधानमंत्री मोदी 30 जून यानी की कल ही शाम को 4 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे. बता दें कि बीते रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन तनाव पर कहा, "लद्दाख में भारत की तरफ आंख उठाने वालों को करारा जवाब मिला है. भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर चुनौती देना भी जानता है. अपने वीर-सपूतों के बलिदान पर, उनके परिजनों में गर्व की जो भावना है, देश के लिए जो ज़ज्बा है - यही तो देश की ताकत है. आपने देखा होगा, जिनके बेटे शहीद हुए, वो माता-पिता, अपने दूसरे बेटों को भी, घर के दूसरे बच्चों को भी, सेना में भेजने की बात कर रहे हैं."