ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कल चलेगा राजद कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम, भूतत्व और श्रम संसाधन मंत्री शिकायतों...

कल चलेगा राजद कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम, भूतत्व और श्रम संसाधन मंत्री शिकायतों का करेंगे निपटारा

05-Dec-2022 11:32 AM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में राजद प्रदेश कार्यालय में हर मंगलावर को जनता दरबार लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक कल यानि 6 दिसंबर को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उनके क्षेत्र से जुड़े समस्याओं को सुनने और उसके समाधान के लिए खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ रामानन्द यादव एवं श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, राजद कार्यालय में मौजूद रहेंगे। 


इसको जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कल राजद कार्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच फरयादी को उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना होगा। रजिस्ट्रेशन के क्रमानुसार हीं अपराह्न एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक मंत्री द्वारा बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिन कार्यकर्ताओं को मंत्रीगण से मिलकर जनसमस्याओं अथवा शिकायतों से अवगत कराना है, उन्हें आवश्यक संलग्नों के साथ लिखित आवेदन देना होगा। 


गौरतलब हो कि, इससे पहले भी 22 नवम्बर को भूमि सुधार व राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता एवं आईटी मंत्री इसराइल मंसूरी ने जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याओं को सुना था।  इसके बाद 29 नवम्बर को भी सहकारिता मंत्री डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मो. शाहनवाज आलम द्वारा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके द्वारा दिए गए सैंकड़ों आवेदन पर समुचित कार्रवाई की जा चुकी है।