बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या: चाकू से गोदा, गोली मारी, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका डाईआर्च ग्रुप ने दिल्ली में खोला नया ऑफिस, Real Estate से लेकर FMCG सेक्टर तक का विस्तार Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी प्लस-2 विद्यालयों में नए बहाल 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, लिस्ट..... Life Style: सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए कढ़ी और साग? जानिए... सही कारण Bihar Elections: इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह? सुपरस्टार के संकेत से सियासी हलचल तेज Sawan 2025: बिहार के 5 प्रमुख कांवर रुट, जहां मिलती है श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ Manrega Yojna Bihar: एक दर्जन से अधिक पंचायत सेवकों पर फर्जीवाड़े का आरोप, अब होगी कार्रवाई Cricket: टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 3 में इंग्लैंड के 2 बल्लेबाज शामिल INDvsENG: रुट के शतक से द्रविड़ को नुकसान, जयवर्धने और स्मिथ जैसे दिग्गज भी रह जाएंगे पीछे Bihar News: गाद प्रबंधन नीति से बाढ़ मुक्त होगा बिहार, गंगा-कोसी नदियों में नियंत्रण विधि जल्द होगी शुरू
20-Dec-2019 04:34 PM
By Neeraj Kumar
PATNA : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जायसवाल शनिवार को प्रदेश कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया संपन्न होगी।
बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि कि 21 दिसंबर को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। जिसमें प्रदेश के प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव पर्यवेक्षक थावरचंद गहलोत,राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह उपस्थित रहेंगे।उन्होनों कहा कि 22 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश परिषद की बैठक होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया संपन्न होगी।
बता दें कि बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय को केन्द्र में मंत्री बनाए जाने के बाद सितंबर माह में भाजपा ने पश्चिमी चंपारण (बेतिया) से सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार इकाई का नया अध्यक्ष बनाया था। कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे जायसवाल को राजनीति विरासत में मिली है। जायसवाल के पिता मदन मोहन जायसवाल भी इस क्षेत्र का तीन बार संसद में प्रतिनिधत्व कर चुके हैं।