BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
26-Dec-2024 05:56 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में खराब चापाकल का पाइप निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चापाकल का पाइप वहां से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। वही तीन अन्य घायल हो गए।
घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। बताया जाता है कि गांव का चापाकल खराब था। जिसके पाइप को चार लड़के मिलकर निकाल रहे थे। तीनों दीवाल के बाउंड्री पर खड़े थे और एक नीचे से पकड़ा हुआ था। तभी पाइप अन बैलेंस हो गया और बगल से गुजर रहे 11000 वोल्ट तार के संपर्क में आ गये। जिसके बाद झटका खाकर दीवार पर चढ़े लड़के नीचे गिर गए और जो नीचे पाइप पकड़ा था उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम ने सरकार से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की। मृतक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी सुरेश राम के 20 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुदरा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुदरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भभुआ भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।