NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
12-Oct-2019 12:58 PM
KAIMUR : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. अपराधी इन दिनों पुलिसवालों को भी नहीं बख्श रहे हैं. ताजा खबर कैमूर जिले से है. जहां एक बार फिर से लोगों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया है. पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वारदात जिले के कुदरा थाना इलाके की है. जहां फकराबाद गांव के पास लोगों ने पुलिसवालों को अपना शिकार बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी. जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो कुदरा थाना की पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची. इस दौरान आपस में लड़ रहे लोगों ने पुलिस के ऊपर ही हमला बोल दिया. जिसमें 4 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में जख्मी पुलिवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिले के वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.