बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
25-Nov-2020 04:30 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : जिला पुलिस ने पिस्टल लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था. हाथ में पिस्टल लेकर हीरो बन रहे इस शख्स की हेकड़ी पुलिस ने निकाल दी है. इस बदमाश को अरेस्ट कर पुलिस ने जेल में डाल दिया है.
आपको बता दें कि कैमूर जिले में पिछले दिनों पिस्टल लहराते एक वीडियो वायरल हुआ था. जिस मामले में कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर से एक लड़का अमृत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से मेड इन अमेरिका पिस्टल और दो जिंदा गोली जप्त किया है. पिस्टल किसका है, कहां से लड़के के पास आया, पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया पिछले दिनों एक पिस्टल में गोली भरते हुए वीडियो वायरल हुआ था. कैमूर जिले के सभी थानों को इसके सत्यापन करने के लिए बोला गया था, तभी पता चला यह वीडियो मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है और वायरल वीडियो में दिख रहा लड़का अमृत सिंह और सुशांत है.
कैमूर पुलिस ने एक टीम बनाकर मुबारकपुर गांव से अमृत सिंह उर्फ सुशांत को गिरफ्तार कर लिया. पिस्टल ओरिजिनल है, जिसपर मेड इन अमेरिका लिखा हुआ है. लाइसेंसी है या चोरी का है पुलिस इसका सत्यापन कर रही है. फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.