अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2019 07:39 AM
KAIMUR: बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं. राज्य में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है. मामला कैमूर का है, जहां मोहनिया में एक नौंवी की छात्रा से चलती गाड़ी में गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है.
लिफ्ट देने के बहाने नौंवी की छात्रा को बदमाशों में गाड़ी में बैठा लिया फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. चार युवकों ने लड़की के साथ महापाप किया फिर घटना का वीडियो भी बना लिया. हद तो तब हो गई जब सामूहिक दुष्कर्म के इस वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा अपने गांव के लिए मोहनिया से शनिवार शाम करीब 4 बजे निकली थी. चांदनी चौक से छात्रा ऑटो में बैठकर एक गांव के नहर पथ पर उतरी फिर अपने गांव जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगी. तभी वहां पहले से घात लगाये बैठे 4 लड़कों ने लड़की को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
इस मामले में पीड़िता ने मोहनिया थाने में इस्लामगंज मोहल्ला निवासी अरबाज दारोगा उर्फ मोहम्मद तसलीम समेत चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने पीड़िता को कोर्ट में पेश करके 164 के तहत बयान दर्ज कराया है. वहीं एसपी दिलनवाज अहमद ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है.