बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
06-Apr-2021 07:56 PM
By RANJAN KUMAR
KAIMUR: बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां डबल मर्डर की वारदात सामने आ रही है। अपराधियों ने दो लोगों गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। घटना सबार थाना क्षेत्र के सबार गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। डबल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। एक साथ दो लोगों की हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव के पास पांच-छह की संख्या में आए अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दो लोगों की हत्या कर दी। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे की इलाज के दौरान हो गयी। मृतकों की पहचान सबार गांव के तिरपन सिंह तो बहेरी गांव के शिव प्यारे दुबे के रूप में हुई।शिव प्यारे दुबे पल्स पोलियो का दवा पिलाने का काम करते थे। रोहतास जिले के चेनारि से बाजार कर सबार उतरकर अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे तभी अपराधियों ने दोनों को गोली मार कर पैदल फरार हो गये। घटनास्थल करमचट थाना के सौ मीटर के अंदर होने के बाद भी थानेदार सहित एक भी पुलिस कर्मी समय पर नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीण और परिजनों में काफी आक्रोश दिखने को मिला। आक्रोशित लोग थानेदार को निलंबित करने की मांग करने लगे।

परिजनों ने बताया की करमचट थाना के सौ मीटर के पास 5 से 6 की संख्या में आए अपराधियों ने तिरपन सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां शुरू कर दी। जब यह घटना राम प्यारे दुबे ने देखा तो उन्हे भी अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वह घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे एएसपी अनंत सिंह ने बताया अपराधियों द्वारा दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी ने डबल मर्डर में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही।