Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
26-Feb-2024 09:49 AM
By First Bihar
KAIMUR: कैमूर में मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी 9 लोगों की शिनाख्त कर ली है। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।
दरअसल, रविवार की रात करीब सवा आठ बजे दर्दनाक हादसे में दो महिला समेत 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। यह हादसा दिल्ली से कोलकाता को जोड़नेवाली सिक्सलेन पर मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव के सामने हुई थी। वाराणसी की तरफ जा रही स्कॉर्पियों ने बाइक सवार को रौंद दिया था इसके बाद हादसे की शिकार हो गई थी।
कैमूर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर सीएम नीतीश कुमार दुख जताया है। सीएम ने एक्स पर लिखा, “कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH-2 स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।“
हादसे में मौत के शिकार हुए लोग
1. सिमरन श्रीवास्तव, पिता राम बहादुर श्रीवास्तव, खाना खानदेवपुर, नई बस्ती, काशी गांव, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
2. आंचल, उम्र 23 वर्ष, पिता शिवकुमार तिवारी, हनुमान नगर, चेंबूर तिलक नगर, मुंबई, महाराष्ट्र
3. प्रकाश राय, उम्र 32 वर्ष, पिता सुभाष राय, कमहरिया, थाना मुफस्सिल, बक्सर
4. दधीवल सिंह, उम्र 60 वर्ष, पिता हरदेव सिंह, देवकली, मोहनिया, कैमूर
5. भोजपुरी गायक छोटू पांडे, उम्र 35 वर्ष, पिता विजय शंकर पांडे, घेवरिया, थाना इताडी, बक्सर
6. अनु पांडे, उम्र 16 वर्ष, पिता धनंजय पांडे, ग्राम घेवरिया, थाना इटाढी, बक्सर
7. शशि पांडे, 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय जमुना पांडे, ग्राम घेवरिया, थाना इटाढी, बक्सर
8. सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी बाबा, उम्र 40 वर्ष, पिता चंद्र देव मिश्र, साकिन कितनी, ग्राम इतरी, बक्सर
9. बजेश पांडे, उम्र 17 वर्ष, पिता रामधनी पांडे, साकिन घेवरिया, थाना इटाढी, बक्सर