अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Nov-2019 02:15 PM
KAIMUR : कैमूर के मोहनिया में 5 दिन पहले छात्रा के साथ हुए गैंगेरेप के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है. नाबालिग पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए क्रोध की आग में शहर भड़क रहा है. लोगों ने गैंगरेप के आरोपियों को सूली पर लटकाने की मांग की है. इंसाफ की मांग को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन भी हुआ.
गुस्साई भीड़ ने भभुआ-मोहनिया रोड स्थित एक आरोपी के घर को भी आग के हवाले कर दिया है. भड़के लोगों ने पथराव भी किया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बिगड़ते हुए देखकर प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है. वहीं घटना के विरोध में करणी सेना ने भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है.
इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. आपको बता दें कि 25 नवंबर को लिफ्ट देने के बहाने नौंवी की छात्रा को बदमाशों में गाड़ी में बैठा लिया फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया. हद तो तब हो गई जब सामूहिक दुष्कर्म के इस वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा अपने गांव के लिए मोहनिया से शनिवार शाम करीब 4 बजे निकली थी. चांदनी चौक से छात्रा ऑटो में बैठकर एक गांव के नहर पथ पर उतरी फिर अपने गांव जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगी. तभी वहां पहले से घात लगाये बैठे 4 लड़कों ने लड़की को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.