हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
10-Mar-2024 04:07 PM
By First Bihar
KAIMUR: कैमूर में भीषण सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सतौना पुल के पास की है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि एक बाइक पर पिता और पुत्री सवार थे तो दूसरी बाइक पर एक युवक था। मृतक चांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव के जगदीश सिंह यादव बताये जा रहे हैं और उनकी पुत्री खुशबू कुमारी घायल हो गई और वही दूसरा बाइक सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव का सैराज़ुद्दीन अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र सैफुद्दीन अंसारी बताया जा रहा है।
मृतक के रिश्तेदार हीरा यादव ने बताया कि मेरे रिश्तेदार चांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव के जगदीश यादव अपनी बेटी के साथ बाइक पर रामगढ़ से अपने गांव चांद थाना क्षेत्र के सुरहा जा रहे थे तभी चैनपुर थाना क्षेत्र के सतौना पुल के पास जैसे ही पहुंचे सामने से आ रही बाइक सवार ने इन लोगों के बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार पिता की घटना स्थल पर मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी गिर कर घायल हो गया। सभी को सदर अस्पताल भभुआ लाया गया था जहां लड़की और लड़के का इलाज चल रहा है। वही मृत व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भभुआ में कराया जा रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।