ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / कई छात्र नेताओं ने VIP का दामन थामा, सहनी बोले- युवाओं का राजनीति...

कई छात्र नेताओं ने VIP का दामन थामा, सहनी बोले- युवाओं का राजनीति में आना सुखद संकेत

11-Jul-2023 04:56 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र जेडीयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत सिंह, युवा नेता रौशन सहनी और प्रिया सिंह ने अपने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। वीआईपी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


इस मौके पर मुकेश सहनी ने युवा नेताओ का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का राजनीति में आना शुभ संकेत है। आज वीआईपी की नीति और कार्यशैली के कारण ही युवाओं में वीआईपी के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश युवा राजनीति में नहीं आना चाहते हैं, लेकिन वीआईपी की कार्यशैली से लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर वीआईपी ने बिहार में अपनी खास पहचान बनाई है।


वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले जेडीयू छात्र प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत सिंह ने कहा कि वीआईपी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने इसकी सदस्यता ग्रहण की है। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रखने वाले निशांत सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी में जो भी दायित्व मिलेगा उसका वे पालन करेंगे। वहीं युवा नेता रौशन सहनी भी सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। सामाजिक संस्था से जुड़े सहनी का मानना है कि मुकेश सहनी ने न सिर्फ बिहार की सियासत को नई मंजिल दी है बल्कि नए ढर्रे पर लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज बने हैं। 


युवा नेत्री प्रिया सिंह ने भी आज वीआईपी का दामन थामा। प्रिया सिंह के पिता उमाशंकर सिंह जेपी आंदोलन से जुड़े थे। प्रिया ने कहा कि मुकेश सहनी की वे शुरू से ही प्रशंसक रही हैं। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए उनका आभार जताया। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि जिस तरह से वीआईपी की लोकप्रियता बढ़ रही है उससे यह उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले चुनावों में वीआईपी अपने ग्राफ को बहुत आगे ले जाएगी।


news image


news image


news image


news image