Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
08-Mar-2020 03:46 PM
DESK: देश में कई ऐसे सीएम हैं जो अपने-अपने काम और अलग अंदाज को लेकर फेमस हैं. ऐसे ही तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी हैं. जो अपने अंदाज के लेकर जाने जाते हैं. पलानीस्वामी का काफिला गुजर रहा था, लेकिन किसानों का काम करता देख उन्होंने काफिला को रोकने का आदेश दिया. इसके बाद वह खेत में पहुंच गए. यह मामला तिरुवरुर जिले के सिध्धौली का है.

उतरे धान के खेत में
काफिला रोकने के बाद सीएम धान की रोपनी कर रहे किसानों के पास पहुंचे और धोती को मोड़कर नंगे पांव खेत में उतर गए और धान की रोपनी करने लगे. सीएम को रोपनी करता देख किसान भी चौंक गए.
किसानों की समस्याओं को जाना
कुछ देर रोपनी करने के बाद सीएम ने किसानों के समस्याओं के बारे में बातचीत की. किसानों ने कई समस्या बताई तो उन्होंने जल्द ही इसका निपटारा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. इससे पहले भी पलानीस्वामी खेती करते हुए नजर आए थे. जब भी उनको मौका मिलता है वह खेती बारी में जुट जाते हैं. उनकी तारीफ कई नेता कर चुके हैं.