Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
02-Nov-2021 08:46 PM
DESK: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फिदायीन हमला हुआ है। जिसमें 19 लोगों की मौत हो गयी है वही 50 से अधिक लोग घायल हो गये है। सरदार मोहम्मद दाऊद खान मिलिट्री हॉस्पिटल के पास हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गयी।
इस्लामिक अमीरात के डिप्टी प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि काबुल के 10वें जिले में हॉस्पिटल के एंट्री गेट पर दो ब्लास्ट हुए है। हालाकि किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। बताया जाता है कि ISIL से जुड़े कई हथियारबंद लोग अस्पताल में घुस गए जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों से उनकी भिड़ंत हो गयी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी काबुल में ब्लास्ट हुए थे। सितंबर माह में तीन ब्लास्ट हुए। काबुल एयरपोर्ट के पास हुए ब्लास्ट में 169 लोगों की मौत हो गयी थी। वही 13 अमेरिकी सैनिक भी मारे गये थे। उस वक्त इसकी जिम्मेदारी आईएसआईएस आतंकी संगठन ने ली थी।
बता दें कि 15 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया था। जिसके बाद यहां की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। अफगानिस्तान में तालिबान की कट्टर सरकार ने कई प्रतिबंध भी लगाए थे जिसका अफगानिस्तान में काफी विरोध भी किया गया था।
आज काबुल में फिदायीन हमले में 19 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गये है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।