Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
24-Aug-2021 01:56 PM
DESK : अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अलग-अलग देशों की सरकार वहां फंसे अपने लोगों को निकालने में लगी है. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन के एक विमान को हाईजैक कर लिया गया है. यूक्रेन सरकार के मंत्री ने यह दावा किया है कि इस विमान को ईरान ले जाया गया है. मंत्री के मुताबिक, रविवार को ये विमान हाईजैक किया गया था, जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया.
यूक्रेन सरकार में डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने जानकारी दी- 'रविवार को कुछ लोगों ने हमारा प्लेन हाईजैक कर लिया. मंगलवार को इसे अज्ञात यात्रियों के साथ ईरान ले जाया गया है, इसमें यूक्रेन के वे लोग नहीं हैं जिन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए हमने विमान भेजा था. अपने लोगों को निकालने की हमारी अगली तीन कोशिशें भी नाकाम रही हैं, क्योंकि हमारे लोग काबुल एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए.'
यूक्रेन के दावे से इतर ईरान के मंत्री अब्बास असलानी का दावा है कि ये विमान नॉर्थ ईस्ट ईरान के मशहाद एयरपोर्ट पर आया था, लेकिन ये रिफ्यूलिंग के बाद यूक्रेन के लिए रवाना हो गया था और कीव एयरपोर्ट पर लैंड भी कर गया था.
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, जिन लोगों ने इस प्लेन को हाईजैक किया वो सभी हथियारों से लैस थे. अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि किसने इस विमान को हाईजैक किया है. यूक्रेन के द्वारा लगातार अपने लोगों का अफगानिस्तान से रेस्क्यू किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार को 31 यूक्रेनी नागरिकों सहित 83 लोगों के साथ एक सैन्य विमान अफगानिस्तान से कीव पहुंचा. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इस विमान के जरिए 12 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों की स्वदेश वापसी हुई है. इसके अलावा, विदेशी पत्रकार और मदद मांगने वाले कुछ लोगों को भी बाहर निकाला गया है. कार्यालय ने ये भी बताया कि लगभग 100 यूक्रेनी नागरिक ऐसे हैं, जो अभी भी अफगानिस्तान से बाहर निकाले जाने के इंतजार में बैठे हुए हैं.