BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
07-Dec-2021 05:30 PM
JHARKHAND : झारखंड के रांची स्थित एचईसी में वेतन नहीं मिलने को लेकर मजदूरों का हड़ताल लगातार जारी है. मजदूरों का हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा. आपको बता दें कि कामगारों के आंदोलन के समर्थन में एचईसी मुख्यालय ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य भी हड़ताल पर चले गए और मुख्यालय कैंपस में ही सुबह से शाम तक विरोध-प्रदर्शन किया.बताया जा रहा है कि पिछले सात महीनों से बकाया वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है.
वहीं एचईसी में ऐसा पहली बार हो रहा है कि ऑफिसर्स भी स्ट्राइक कर रहे हैं. ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ब्रजेश सिंह ने कहा कि ऑफिसर्स एसोसिएशन के लोग डायरेक्टर पर्सनल एसके सक्सेना और डायरेक्टर फाइनेंस अरुंधति पांडा से मिलनेे गए थे, लेकिन इन्होंने मुलाकात नहीं की. बाद में खबर भेजी गई कि डायरेक्टर मार्केटिंग राणा चक्रवर्ती बाहर गए हैं. उनके आने के बाद ही बात होगी.
इस मसले पर चुप्पी साधे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने भी वेतन नहीं मिलने पर विरोध जताया है. साथ ही केंद्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त नेे एचईसी प्रबंधन और सभी यूनियन के प्रतिनिधियों को 7 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया है. यहां कमिशनर कामगारों व प्रबंधन का पक्ष सुनेंगे. वर्तमान टूल-डाउन स्ट्राइक पर भी चर्चा होगी और सभी अपनी बात रखेंगे.
बता दें कि सुबह के शिफ्ट से ही एचईसी के तीनों प्लांट एचएमबीपी, एफएफपी और एचएमटीपी में कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहा. कारखाने के श्रमिक वेतनमान और स्थाई सीएमडी की मांग को लेकर लगातार 5 दिनों से टूल डाउन स्ट्राइक पर हैं.