ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम

कभी हेमा के गाल जैसे बिहार की सड़कें बनाने पर हुई थी चर्चा, आज कैटरीना कैफ से तुलना

कभी हेमा के गाल जैसे बिहार की सड़कें बनाने पर हुई थी चर्चा, आज कैटरीना कैफ से तुलना

24-Nov-2021 04:08 PM

DESK : आपको याद होगा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने हेमा मालिनी की गालों की तरह सड़क बनाने की बात कही थी. उनके उनके बयान पर खूब हंगामा हुआ था. अब राजस्थान से भी ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है. राजस्थान में अशोक गहलोत के मंत्री ने सड़क और कैटरीना कैफ के गाल पर विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा किया है. मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के पंचायती राज राज्य मंत्री राजेंद्र गुढा ने अधिकारी को बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के गालों की तरह सड़क बनाने को कहा है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.


आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिली है. इसके बाद वो अपने विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री जी ने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना. वहीं जब ग्रामीणों ने उनसे सड़क बनाने की पुरानी मांग रखी तो मंत्री जी को कैटरीना कैफ की याद आ गई. राजेंद्र सिंह गुढा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को कहा- मेरे इलाके में कैटरीना कैफ के गाल जैसी सड़कें बननी चाहिए.


बता दें कि अशोक गहलोत के मंत्री के बयान पर सियासी बवाल शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उनके बयान को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.