IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
20-Apr-2024 09:50 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में इनकम टैक्स की टीम ने शहर के एक कबाड़ व्यावसायी की दुकान और घर में छापेमारी की है। आईटी की इस कार्रवाई से जिले के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची थी। इसके बाद अब इस छापेमारी में आईटी टीम के हाथ क्या आया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में इनकम टैक्स की टीम ने एक कबाड़ दुकान में रेड किया है। आईटी की यह कार्रवाई करीब 7 घंटे तक चली है। इस दौरान आईटी की टीम ने दुकानदार के घर की भी तलाशी ली है। इसके साथ ही घर के सदस्यों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। शुक्रवार की देर शाम तक छापेमारी होती रही। यह मामला जिले के सकरा थानाक्षेत्र के सरमस्तपुर मारीपुर का है। जहां एक कबाड़ दुकान में इनकम टैक्स अधिकारियों ने घंटों छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स विभाग गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची थी। इस टीम ने कबाड़ दुकान में छापेमारी कर दुकान को सील कर दिया है। उसके बाद टीम ने दुकान से करीब एक किलोमीटर दूर कबाड़ी दुकानदार के घर पर भी छापेमारी की। छापेमारी के दौरान किसी भी सदस्य को घर से बाहर या अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। टीम के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
उधर, चर्चा है कि कुछ ही वर्ष के अंदर कबाड़ी दुकानदार ने अकूत संपति अर्जित की है। जिसके संबंध में किसी ने इनकम टैक्स विभाग को गुप्त सूचना दे दी थी। हालांकि, छापेमारी को लेकर इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया है। ऐसे में शहर में इनकम टैक्स की छापेमारी व्यवसायियों में चर्चा का विषय बना रहा। हर तरफ यही चर्चा होती रही कि कबाड़ी दुकानदार के घर और दुकान में छापेमारी की गई है। जो हैरान करने वाला है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि कबाड़ से कितना कमा लिया जो इनकम टैक्स को आना पड़ा।