पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
28-Aug-2024 11:14 AM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां कोढ़ा थाना परिसर में महिला पुलिस बैरेक के समीप स्थित एक कमरे में महिला सिपाही की फंदे से लटकी हुई लाश मिली। 2018 बैच की महिला सिपाही सकरा थाना क्षेत्र के मालपुर अग्रेल गांव के अनिल कुमार सिंह की पुत्री अनिता कुमारी (25 वर्ष) थी। सूचना पर कोढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष दल बल के साथ कमरे के पास पहुंचे ववरीय पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही के साथ काम करने वाली एक सहयोगी पुलिसकर्मी ने देखा कि अनीता ने अपनी सांसों को खत्म कर लिया है। उसके बाद उसने इस घटना की जानकारी थाने में दिया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, FSL की टीम घटना को लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
वहीं, इस घटना को लेकर एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही अनीता के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, उसके गले में हेड फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था। फिलहाल घटना को लेकर आगे जांच की जा रही है। उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। साथियों ने बताया कि अनिता 10 दिनों के लिए छुट्टी पर घर गई थी। दो दिन पूर्व ही वह घर से आयी थी।
उधर, पोस्टमार्टम कराने आए अनीता के परिजनों ने कहा कि इसका कोई घरेलू विवाद नहीं था। रक्षाबंधन के समय घर आई थी। घटना से पूर्व भी अपनी मां से बात किया था और काफी खुश थी। पांच बहन और एक भाई में इकलौती अनीता ही जॉब करती थी और घर चलाती थी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया की पहली जानकारी उनको यह दी गई है कि सुसाइड नोट में किसी पुरुष साथी के नाम कुछ बातें लिखी गई है। यह बताया गया है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।