BIHAR LAND : डिप्टी CM विजय सिन्हा की होने लगी तारीफ..सभापति से लेकर RJD सदस्य भी राजस्व मंत्री की करने लगे जयकारा, वजह जानें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी Bihar Highway Alert: धंस गया बिहार का यह पुल....इस NH पर सफर करना हुआ मुश्किल, जिलाधिकारी ने NHAI से मांगी रिपोर्ट Pappu Yadav : पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सांसद बेऊर जेल में बिताएंगे एक और रात; वजह जानें Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Vidhan Sabha : पंचायत में सेवा देने वाले दलपतियों को जल्द मिलने जा रही यह सुविधाएं, पंचायती राज मंत्री ने कर दिया एलान; उपमुख्यमंत्री ने कही यह बातें
06-Jul-2023 02:15 PM
By First Bihar
PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर गुरुवार की सुबह अचानक पटना के एक स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति को देख दोनों अधिकारी काफी खुश हुए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्कूल के टीचर और प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को मंच से संबोधित भी किया।
पटना के शास्त्री नगर स्थित राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे प्रार्थना हो रही थी। इस वक्त स्कूल के सभी बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रार्थना सभा में उपस्थित थे। तभी अचानक केके पाठक और आनंद किशोर स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे गये। उस वक्त छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखकर दोनों अधिकारी काफी खुश हुए।
उन्होंने स्कूल के प्राचार्य चंद्रदीप सिंह यादव से कहा कि प्रार्थना सभा की समाप्ति और पहले किया जाए। प्रार्थना सभा के आयोजन के क्रम में समाचार वाचन बच्चे करते हैं और सुविचार भी रखते हैं इसमें ज्यादा समय लग जाता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इसमें ज्यादा समय लग रहा है इस पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्कूल के टीचर और प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को भी मंच से संबोधित किया। अधिकारियों ने कहा कि जिस तरीके से इस स्कूल में काम हो रहा है उसमें और बढ़ चढ़कर काम करने की जरूरत है। आनंद किशोर ने कहा कि परीक्षा के क्रम में भी हमने इस स्कूल का निरीक्षण किया था और अक्सर परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते रहते हैं। परीक्षा के क्रम में यह विद्यालय उत्क्रिष्ठ विद्यालय के रूप में रहा है। इस स्कूल में पूरी परीक्षा कदाचार मुक्त संचालन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले से परिचित है। क्योंकि उनका निरीक्षण कई बार हमारे विद्यालय में हुआ है। जो हमारे विद्यालय के निरीक्षण पुस्तिका में भी अंकित है।