ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / केके पाठक पर जमकर बरसे राज्यपाल आर्लेकर, कहा - इतने आयोग और...

केके पाठक पर जमकर बरसे राज्यपाल आर्लेकर, कहा - इतने आयोग और संसाधन फिर भी सड़क पर क्यों हैं टीचर ?

05-Sep-2023 02:16 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक इन दिनों में बिहार के हरेक तबके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में अब शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने पाठक को आड़े हाथों लिया है। राज्यपाल ने कहा कि - राजभवन और सरकार के बीच किसी भी तरह का कोई टकराव या तनातनी नहीं है। 


दरअसल,  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंगलवार को पीयू में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सवाल उठाने को लेकर शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि- विभाग जब कुलाधिपति की सहायता पर ऐसे सवाल उठा सकता है, वह कुलपति और शिक्षकों का क्या सम्मान करेगा? उन्होंने यह भी कहा कि उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कोई विवाद नहीं है। 


उन्होंने कहा- शिक्षा विभाग के सेक्रेटरी को हिम्मत कैसे होती है कि वह पत्र लिखता है। अभी मुख्यमंत्री कह रहे थे कि गिरीश कुमार चौधरी को एक्सटेंशन चाहिए, लेकिन जब अच्छा समन्वय रहेगा तब इस पर सोच सकते हैं। हम सब को शिक्षक को सम्मान देना होगा।


इसके आगे राज्यपाल ने यह भी कहा कि-  यह सोचने की जरूरत है कि हमारे पास इतने आयोग और संसाधन है तो फिर शिक्षकों को आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है और उन्हें सड़क पर क्यों उतरना पड़ रहा है। उन्होंने बगैर नाम लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की कार्य प्रणाली और हाल में शिक्षा विभाग द्वारा राज भवन को लिखे गए पत्रों पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है।