ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / news / के.के. पाठक के अधिकारी पर विजलेंस की रेड, घर से बरामद हुए लाखों...

के.के. पाठक के अधिकारी पर विजलेंस की रेड, घर से बरामद हुए लाखों रुपए; DSP बोले- कार्रवाई जारी है

08-Dec-2023 02:50 PM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में एक बार बार फिर से आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर निगरानी विभाग ने छापेमारी की है। इस बार यह छापेमारी सीवान के शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी की है। निगरानी विभाग की टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। अब तक इस मामले में 14 लाख कैश बरामद किया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, विषेश निगरानी इकाई के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर आय से अधिक संपति मामले बड़ी कारवाई की गई है। वहीं, सीवान में छापेमारी के क्रम में भारी मात्रा कैश बरामद किए गए हैं। वहीं, बिहार के तीन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। निगरानी के तरफ से पटना में दो जगह और सीवान में छापेमारी चल रही है। निगरानी की टीम कई घंटो से सीवान स्थित शिक्षा पदाधिकारी के आवास के कमरे में जांच कर रही है। 


बताया जाता है कि, शहर के महादेवा स्थित शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर टीम जांच कर रही हैं।उनके आवास के दूसरे तल्ले पर निगरानी की टीम पहुंची हैं।टीम उनके कमरे में दस्तावेजों को खंगाल रही हैं।आवास पर सुरक्षा के जवान तैनात किए गए हैं। फिलहाल अभी इनके आवास से 14 लाख रुपए कैश बरामद किये गए है। 


निगरानी विभाग के डीएसपी अभय कुमार ने बताया कि निगरानी थाना में कांड संख्या 36/23 दर्ज किया गया था। शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश कुमार खिलाफ गोपनीय जांच भी की गई थी। आज वारंट लेकर उनके सीवान आवास, पटना आवास और कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था। इसके बाद तीन डीएसपी समेत 6 लोगों की टीम जांच करने पहुंची है। डीएसपी ने बताया कि हालांकि अभी शिक्षा पदाधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभी उनके खिलाफ जांच चल रही है।