कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
20-Feb-2024 11:10 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बड़ी खबर बिहार विधानसभा के बजट सत्र से निकलकर सामने आ रही है।जहां सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के सभी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम ने कहा कि स्कूलों में टीचर को आने को लेकर जो टाइम टेबल निर्धारित किया गया है उसको लेकर आज ही एक्शन लेंगे और इसको लेकर पाठक जी को बुलाकर बात करेंगे।
नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में स्कूलों की टाइमिंग बदली जाएगी या नहीं जो स्कूल पहले सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलते थे अब वापस से इसी समय में चलेंगे। मतलब साफ है कि क पाठक ने स्कूलों के टाइमिंग को लेकर जो बदलाव किया था वह रद्द किया जाएगा और पुराने नियमों के अनुसार ही स्कूल के टाइम टेबल का संचालन किया जाएगा।
दरअसल, विधानसभा के अंदर आज पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू होते हैं विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार खुद खड़ा हुए और कहां कि, आप लोग जो विरोध कर रहे हैं हम बात समझ रहे हैं। उसी दौरान विपक्ष के एक विधायक ने स्कूलों में शिक्षकों की टाइमिंग को लेकर भी बात कही। उनकी बातों को सुनते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि - आपकी बात हम सुन रहे हैं और आज ही इसको लेकर आज ही हम बात कर लेंगे।
नीतिश कुमार ने कहा कि- हम तो पहले से ही कहते रहते थे कि स्कूल का टीचरों को आने का समय 9 बजे से नहीं होना चाहिए बल्कि 10:00 से शाम 4:00 बजे तक होना चाहिए। इसको लेकर हम आज ही बात कर लेंगे और इस का निदान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों को कहा कि अब आप लोग जाकर बैठ जाइए। सीएम ने कहा कि - देखते हैं आख़िर क्यों नहीं मेरी बात मान रहे हैं।