बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
23-Jul-2023 08:36 PM
By First Bihar
DESK: यूपी के प्रयागराज में PCS अफसर बनीं ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्य की कहानी किसी से छिपी नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर किसी को इसकी जानकारी हो गयी है। पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए कष्ट किये और किसी तरह पैसे का प्रबंध करके पत्नी को पढ़ाया और जब पत्नी अधिकारी बन गयी तो उसने पति का साथ छोड़ दिया।
50 लाख रुपये और एक घर मांगे जाने का आरोप पत्नी ने अपने पति पर लगाया वही पति आलोक मौर्या ने अफसर पत्नी पर होमगार्ड के कमांडेंट के साथ लव अफेयर चलने की बात कही थी। यह भी कहा था कि दोनों मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यूपी का यह मामला सामने आने के बाद अब कई लोगों ने अपनी पत्नी को पढ़ाना बंद कर दिया है। ताजा मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है जहां पत्नी को पति पढ़ाना नहीं चाहता था।
पत्नी जब परीक्षा देने के लिए कॉलेज गयी थी। वह परीक्षा हॉल में बैठककर परीक्षा दे रही थी तभी पति वहां पहुंच गया और परीक्षा हॉल में घुसकर पत्नी की कॉपी फाड़ दी। वह नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी पढ़ाई करे और ज्योति मौर्या जैसा काम करे। पति की इस हरकत को देखकर परीक्षा कक्ष में बैठे परीक्षार्थी और टीचर भी हैरान रह गये।
कॉपी फाड़े जाने के बाद पत्नी परीक्षा भवन में फूट-फूट कर रोने लगी। दरअसल मध्य प्रदेश के शिवपुरी का यह मामला है जहां आरती लोधी नामक महिला पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए आई थी। तभी उसका पति मनमोहन लोधी अचानक परीक्षा हॉल में घुस गया और पत्नी के पेपर को वही फाड़ डाला।
उसे ऐसा करते पत्नी ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उसने उत्तर पुस्तिका को परीक्षा कक्ष में ही फाड़ डाला। जिसके बाद शिक्षकों ने उसे पकड़ा तब उसने बताया कि वह पत्नी को पढ़ाना नहीं चाहता है। कही पढ़ने के बाद वह भी ज्योति मौर्या की तरह हरकत ना करे इस बात से वो डरता है।
टीचर ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मनमोहन को पकड़ा और अपने साथ ले गयी। फिलहाल पुलिस दोनों पति-पत्नी से पूछताछ में जुटी है। परीक्षा केंद्र पर दिनभर इसी बात की चर्चा होती रही। लोग पति के इस रवैय्ये को गलत ठहरा रहे थे। वही पत्नी ने कहा कि उसका पति उसे पढ़ने नहीं देता। उसे परेशान करता है। इसलिए वो अभी उसके साथ नहीं रहती।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...