24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
20-Sep-2021 08:42 PM
SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां एक करोड़ से अधिक की लूट की बात सामने आ रही है। चौक बाजार स्थित अर्चना ज्वेलर्स को आधा दर्जन पराधियों ने निशाना बनाया है। सोमवार की शाम हेलमेट और मास्क पहनकर आए बदमाशों ने दुकान मालिक को गोली मारकर एक करोड़ से अधिक के आभूषण व नकद लूट लिए।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भागने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अपराधियों ने दुकान के मालिक सुभाष कुमार सोनी के बाएं पैर में गोली मारी जिससे वे घायल हो गये।
उन्हें आनन फानन में इलाजे के लिए सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
अर्चना ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने बताया कि पहले एक ग्राहक दुकान में आए जिन्हें आभूषण दिखाया जा रहा था। तभी इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में अपराधी दुकान में घुसे जो हथियारों से लैंस थे। चेहरे पर मास्क और सिर पर हेलमेट पहने हुए थे जो लूटपाट करने लगे।
जब इसका विरोध दुकान के मालिक ने किया तो उनके पैर में गोली मार दी। दुकान के अंदर मौजूद ग्राहक का मोबाइल और गहना सहित लाकर में रखे नकद लेकर बदमाश कई राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले। लूटे गये गहनों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।