बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
25-May-2022 09:58 PM
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के चकिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
अपराधियों ने चकिया के केसरिया रोड स्थित छोटका बाजार के देवीलाल ज्वेलर्स नामक दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। अपराधियों ने दुकान में मौजूद दुकानदार के दोनों बेटों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों बेटों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फिल्मी स्टाइल में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे चकिया बाजार में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि 4 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.
स्थानीय लोगों की अगर माने तो अपराधियों ने व्यवसायी के कनपट्टी पर पिस्टल तान दी और बोरा में जेवरात भरने लगे. जब व्यवसायी पुत्रों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. इस बात की भी चर्चा हो रही है कि अपराधी बोरा में भरकर जेवरात अपने साथ ले गये हैं.
इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही चकिया पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंची और अपराधियों का पीछा किया. पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.जिले के एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी केसरिया की ओर भागे हैं। जिसका पीछा पुलिस उनका कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।