पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Mar-2024 01:57 PM
By First Bihar
PATNA: मुंबई रवाना होने से पहले रविवार को तेजस्वी यादव ने बीपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला था। राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के बाद वापस पटना लौटे तेजस्वी यादव ने अब बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर एनडीए और बीजेपी से सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने कहा कि जंगलराज की दुहाई देने वाले आज चुप क्यों हैं?
तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचते ही अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि पटना में बिल्डर पर गोली चल जाती है और हत्या हो जाती है। नालंदा में पत्रकार को गोली मार दी जाती है। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीजेपी और जेडीयू के नेता आज लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं।
उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप लोगों के भाई पर ही हमला हुआ है। अगर यह हमारे शासनकाल में हुआ होता तो क्या हो गया होता अबतक? बीजेपी के लोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकर चिल्ला चिल्लाकर गला फाड़कर कहते कि जंगलराज है, अब किसका राज है? बता दें कि सोमवार को नालंदा में अपराधियों ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया था, जिन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।