कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
09-Jun-2021 01:50 PM
By Tahsin Ali
PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में चोरों जे हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आम लोग तो दूर चोरों ने अब जज के घर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार, एडीजे 2 अखिलेश कुमार सिंह के आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है.
घटना हाट थाना क्षेत्र के जजेज कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि एडीजे 2 अखिलेश कुमार सिंह के आवास में मंगलवार की रात भीषण चोरी हुई. घर के बाहर 2 होम गार्ड जवान भी तैनात थे लेकिन फिर भी चोरों ने घर में घुसकर नगद समेत जेवर पर हाथ साफ़ कर लिया. मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई है.
बता दें कि एडीजे अखिलेश सिंह फिलहाल अवकाश पर हैं. इस वजह से उनके घर में कोई नहीं था. एडीजे के कार्यालय प्रभारी ने बताया कि पीछे की दीवार तोड़ कर ही चोर अंदर घुसे हैं. घर में अलमीरा का ताला टूटा पड़ा है. अलमीरा में नगद 40 हज़ार के अलावा गहने भी थे जिसे चोर अपने साथ ले भागे. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.