ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / बिहार चुनाव को लेकर BJP आज से फायरिंग मोड में, नड्डा-फड़णवीस दोनों आज...

बिहार चुनाव को लेकर BJP आज से फायरिंग मोड में, नड्डा-फड़णवीस दोनों आज आएंगे

11-Sep-2020 07:23 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बीजेपी एक्टिव होती जा रही है। बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी आज से फायरिंग मोड में आ जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा के अलावे बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आज पटना पहुंच रहे हैं। इन दोनों नेताओं का अलग-अलग कार्यक्रम तय है। 


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा 2 दिनों का होगा। आज शाम जेपी नड्डा पटना पहुंचेंगे और 6 बजे प्रदेश से बीजेपी कार्यालय में चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होंगे। शनिवार की सुबह जेपी नड्डा पटन देवी मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को 11:30 बजे जेपी नड्डा आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर आत्मनिर्भर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष दरभंगा जाने का कार्यक्रम है दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादकों और मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को दोपहर बाद जेपी नड्डा मुजफ्फरपुर के इब्राहिमपुर गांव पहुंचेंगे जहां किसान चाची की तरफ से किए गए प्रयासों को लेकर वह स्थानीय किसानों से रूबरू होंगे। शनिवार शाम 5 बजे से डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पर कोर कमेटी की बैठक के में जेपी नड्डा शामिल होंगे। 



बिहार चुनाव के पहले जेपी नड्डा कार्य दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे हालांकि अब तक के नीतीश कुमार से मुलाकात का कोई वक्त अधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस आज पहुंच रहे हैं। पटना पहुंचने के बाद वह बीजेपी मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। फडणवीस से पटना दौरे के दौरान बीजेपी की कई बैठकों में भी शामिल होंगे और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।