अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Jan-2023 05:31 PM
PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के पारु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार में 'जंगलराज' आ गया है। 'सुशासन बाबू' की सरकार में शासन कौन कर रहा है, ये ही नहीं पता चल पा रहा? बिहार की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, प्रशासनिक रूप से ठप हो गई हैं। जेपी नड्डा के इस बयान पर बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है।
तेजप्रताप ने कहा कि हम लोग रोजगार दे रहे हैं। कौन कहता है कि बिहार में जंगलराज है। बिहार में जंगलराज नहीं रोजगार का राज है। सैकड़ों हजारों नौजवानों को बिहार में रोजगार दिया जा रहा है। जेपी नड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जाकर उनसे पूछिए की उनको रोजगार मिला कि नहीं। मेरे पीठ पीछे कौन क्या बोलता है मुझे फर्क नहीं पड़ता।
वही BSSC अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस मामले पर सरकार ने संज्ञान लिया है। बिहार में कार्रवाई वाली सरकार है जो भी दोषी होगा उस पर जरूर कार्रवाई होगी। हम लोग इस फील्ड में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जो भी दोषी होंगे उस पर सख्त कार्रवाई होगी।