ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार में बाहुबली-गुंडाराज नहीं चलेगा, यहां कानून का राज है

बिहार में बाहुबली-गुंडाराज नहीं चलेगा, यहां कानून का राज है

20-Oct-2020 02:57 PM

BUXAR: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जंगल राज पर निशाना साधा और कहा कि बिहार में बाहुबली और गुंडाराज नहीं चलेगा. क्योंकि यहां पर कानून का राज है. बिहार की जनता यह समझ भी रही है. 

पोस्टर से लालू गायब

 जेपी नड्डा ने कहा कि आजकल यहां आरजेडी के पोस्टर में केवल तेजस्वी दिखाई दे रहे हैं. लालू प्रसाद उसमें नहीं दिख रहे. अब पोस्टर में से ही उनके बेटे ने उन्हें गायब कर दिया. इसलिए गायब किया क्योंकि बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है और जानती है कि अब लूट राज या लालटेन राज नहीं चलेगा. अब मोदी का एलईडी राज चलेगा. जेपी नड्डा ने कहा कि कभी भी किसी पार्टी और नेता को इस आधार पर मत चुनिए कि वो क्या करेगा. किसी को भी चुनना है तो इस आधार पर चुनिए कि उस पार्टी ने और उस नेता ने पहले क्या किया है. अगर उसने पहले अच्छा काम किया है तो वो आगे भी करेगा इस आधार पर आप चुनिए.

काम के आधार पर दे वोट

जेपी नड्डा ने कहा कि आज चुनाव में कोई भी आता है तो उसको काम के आधार पर वोट मांगना पड़ता है. ये पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति की चाल बदल दी. 2014 के पहले चुनावी भाषण में कोई काम नहीं गिनाता था. पहले भारत और बिहार की राजनीति भाई-भतीजावाद, अपनापन और परायापन से समाज को बांटते हुए चुनाव के मैदान में उतरा करते थे. 2014 के बाद पीएम मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल डाली.