दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Jan-2020 09:01 AM
DELHI : बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 फरवरी को अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल लेंगे। भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव अपने अंतिम दौर में है। राज्य इकाइयों का चुनाव 80 फ़ीसदी तक पूरा कराया जा चुका है। माना जा रहा है कि 19 फरवरी को नड्डा की ताजपोशी कर दी जाएगी।
बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जेपी नड्डा पदभार लेंगे। अमित शाह के कार्यकाल पिछले साल जनवरी में ही खत्म हो गया था लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से पार्टी ने उन्हें पद पर बनाए रखा। आम चुनावों के बाद अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर काम करने लगे, तब जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब यह तय माना जा रहा है कि जेपी नड्डा ही अमित शाह की जगह लेंगे।
बीजेपी के पार्टी संविधान के मुताबिक राज्य इकाइयों का 50 फ़ीसदी संगठन चुनाव संपन्न कराए जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जा सकता है। अमित शाह के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के 11वें अध्यक्ष होंगे। जेपी नड्डा का बिहार से पुराना संबंध रहा है। साल 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए नड्डा वहां कि प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और सांसद रहते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी काम किया। नड्डा छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।