दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Jan-2020 02:46 PM
DELHI : जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन सुबह 10 बजे से 12.30 के बीच किया जाना था. जहां जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा. जिसके बाद जेपी नड्डा को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया.
बीजेपी में अध्यक्ष पक्ष बिना मुकाबले के चुने जाने की परंपरा रही है और इस बार भी पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में जगत प्रकाश नड्डा को निर्विरोध चुना गया. जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के बाद अमित शाह ने बुके देकर उनका स्वागत किया.