Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
22-Aug-2020 08:33 AM
By Aryan Anand
PATNA : चुनाव आयोग की तरफ से कोरोना काल में इलेक्शन की नई गाइडलाइन आने के साथ बीजेपी पूरे दमखम के साथ चुनावी मोड में आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। आज से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है तो वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसी महीने बिहार दौरे पर आएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 अगस्त को पटना आएंगे और वह पटना से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। जेपी नड्डा के इस दौरे को लेकर बिहार बीजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीजेपी के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा पटना के किसी बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनेंगे। इसका मकसद बूथ लेवल पर पार्टी के संगठन को एक्टिवेट करना और साथ ही साथ मतदाताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के संदेश को सुनना है। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा का यह कार्यक्रम जिस तरह तय किया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में बिहार चुनाव को लेकर भी कोई बड़ा संदेश दे सकते हैं। कोरोना संक्रमण के बीच कैसे चुनावी प्रक्रिया में मतदाता जुड़े इसको लेकर प्रधानमंत्री अपने विचार रख सकते हैं।
जेपी नड्डा के बिहार दौरे के ठीक पहले चुनाव प्रभारी बनाए गए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिहार पहुंचे हैं। देवेंद्र फडणवीस से 25 अगस्त को बिहार आएंगे उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी पटना आने वाले हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं की सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि अब पार्टी इलेक्शन मोड में पूरी तरह से आ चुकी है। आगे आने वाले दिनों में अब सब कुछ चुनावी माहौल में तब्दील हो जाएगा।