ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

तब्लीगी जमातियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, नाम रखा जाएगा गुप्त

18-Apr-2020 05:59 PM

DESK: अब तब्लीगी जमातियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को इनाम दिया जाएगा. सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा. यह इनाम यूपी के जौनपुर जिला में रखा गया है. 

5100 रुपए मिलेगा इनाम

इसको लेकर जौनपुर डीएम ने तब्लीगी जमातियों के बारे में सूचना देने वाले लोगों को 5100 रुपए देने का एलान किया है. डीएम ने कहा कि सूचना देने वाले लोगों का नाम और मोबाइल नंबर को गुप्त रखा जाएगा. इससे पहले आजमगढ़ के एसपी ने भी तब्लीगी जमातियों के बारे में सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रुपए का इनाम रखा था. 


यूपी में जमातियों के संक्रमण का आधा केस इनसे जुड़े हुए

यूपी में कोरोना संक्रमण का कुल करीब 936 आया है. जिसमें 570 सिर्फ तब्लीगी जमात के है. ऐसे में तब्लीगी जमातियों को पकड़े और उनके कोरोना टेस्ट को लेकर प्रशासन सजग है. लेकिन जमात जुड़े लोग इससे बच रहे हैं और छिप रहे है. जब सूचना मिल रही है कि किसी जगह पर जमाती है तो वहां पर मेडिकल टीम और पुलिस जा रही है तो उनपर हमला किया जा रहा है. बता दें कि तब्लीगी जमात के कारण 23 राज्यों में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है.